मध्य प्रदेश

लीला इंटरनेशनल स्कूल में विराजेंगे विघ्नहर्ता गणपति, भक्ति और संस्कार का दिखेगा अद्भुत संगम

आज पधारेंगे ‘लीला मड़वास के राजा’

लीला मड़वास के राजा गणपति स्थापना समारोह

मड़वास। मड़वासवासियों के लिए आज का दिन श्रद्धा, आस्था और उल्लास से भरा होने वाला है। लीला इंटरनेशनल स्कूल में आज ‘लीला मड़वास के राजा’ यानी भगवान श्री गणेश का भव्य आगमन एवं स्थापना होने जा रही है। विघ्नहर्ता के विद्यालय परिसर में विराजमान होते ही पूरा वातावरण गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठेगा।

‘लीला मड़वास के राजा’ के आगमन को लेकर विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान श्री गणेश की स्थापना विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की जाएगी। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिवार ने मड़वास क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों से समारोह में पधारने की अपील की है।

शिक्षा के साथ संस्कृत और संस्कार की नई पहचान

लीला इंटरनेशनल स्कूल द्वारा गणेश उत्सव को केवल धार्मिक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कृत और संस्कारों से विद्यार्थियों को जोड़ने के एक सार्थक प्रयास के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से परिचित कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की क्षेत्र में लगातार सराहना हो रही है।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि सच्ची शिक्षा वही है, जिसमें ज्ञान के साथ संस्कार और आधुनिकता के साथ अपनी संस्कृति का बोध हो। इसी विचार को साकार करते हुए विद्यालय में भारतीय पर्वों और सांस्कृतिक परंपराओं को उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।

आज जब ‘लीला मड़वास के राजा’ विद्यालय परिसर में विराजमान होंगे, तो यह अवसर केवल गणपति स्थापना का नहीं, बल्कि आस्था, शिक्षा, संस्कृति और संस्कार के सुंदर संगम का साक्षी बनेगा।

विद्यालय परिवार ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ‘लीला मड़वास के राजा’ का स्वागत करें और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें।

आइए, मिलकर करें स्वागत—
लीला मड़वास के राजा का।
गणपति बप्पा मोरया!
मंगल मूर्ति मोरया!

What's your reaction?

Related Posts

Epaper