फ़्लैश न्यूज़मध्य प्रदेशमेरा शहरराज्यसीधी

कीचड़ और गड्ढों से जर्जर सड़क का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, जल्द सुधार के निर्देश

IMG 20260830 WA0027

विंध्यभूमि,सीधी,सीधी जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत कुसमी पंचायत भवन से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित कीचड़ और गड्ढों से जर्जर सड़क की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। कुसमी एसडीएम के निर्देश पर रविवार को तहसीलदार नारायण सिंह ने गजरूप यादव के घर से राजाराम सिंह पठारी के घर की ओर जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नारायण सिंह ने सड़क की बदहाल स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ और गहरे गड्ढे पाए गए, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

तहसीलदार ने मौके पर मौजूद संबंधित पंचायत कर्मियों को आवश्यक सुधार कार्य कराने और मार्ग को जल्द व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सड़क की कमियों को शीघ्र दूर किया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

लंबे समय से इस जर्जर मार्ग की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों को तहसीलदार के निरीक्षण के बाद अब उम्मीद जगी है कि सड़क की स्थिति में जल्द सुधार होगा और उन्हें कीचड़ व गड्ढों से भरे रास्ते से राहत मिलेगी।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper