
सिंगरौली: ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा शनिवार को चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के लमसरई पहुंची यहां राज्यमंत्री राधा सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक सेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया स्वागत कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, रामनिवास शाह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित चितरंगी विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार सिंह भाजपा नेता राजेश प्रताप सिंह, गजराज सिंह, लालपति साकेत, विकास सिंह चंदेल, अमित राज सिंह, अजय द्विवेदी और अमित सिंह मौजूद रहे एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी एवं जनपद पंचायत सीईओ चितरंगी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना है यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों, युवाओं और नागरिकों को सेवा एवं संरक्षण गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
गांवों में होंगे चौपाल और संवाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लमसरई के बाद यात्रा देवरा पहुंचेगी, जहां गौ-सेवा और भारत माता की आरती का कार्यक्रम है। इसके बाद मिसिरगवां में ग्राम चौपाल एवं हितग्राही संवाद और चितरंगी में युवा संवाद तथा भोजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। यात्रा कुड़ैनिया, बैरदह और हलफरी होते हुए कर्थुआ पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के साथ सुंदरकांड पाठ और ग्रामीण जन पंचायत का आयोजन प्रस्तावित है।
20 सितंबर को कर्थुआ में वृक्षारोपण के बाद यात्रा झोखो के लिए रवाना होगी। यहां से सुबह करीब 9:30 बजे यात्रा सीधी जिले की ओर प्रस्थान करेगी संदेश से आगे परिणाम की चुनौती यात्रा के जरिए जलस्रोतों के संरक्षण, पौधरोपण, पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक सेवा में स्थानीय सहभागिता बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। अब अभियान की प्रभावशीलता इस बात से भी जुड़ी होगी कि कार्यक्रमों के दौरान लिए जाने वाले संकल्प कितनी निरंतरता से धरातल पर लागू होते हैं जलस्रोतों का संरक्षण, लगाए गए पौधों की देखरेख और गांवों में नियमित सेवा गतिविधियों की निरंतरता ही अभियान के संदेश को स्थायी परिणाम में बदल सकती है.











































