सीधी

सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक मिश्रा ने प्रशासन से क्षेत्र की शिकायतों की व्यापक जांच कराने की मांग की

सिहावल में कथित धर्मांतरण की शिकायतों पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

अभिषेक मिश्रा ने सिहावल में कथित धर्मांतरण की जांच की मांग की

सीधी: सिहावल क्षेत्र में कथित धर्मांतरण गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं ABVP के पूर्व जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा ने शासन-प्रशासन से उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अभिषेक मिश्रा का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में यदि प्रलोभन, दबाव अथवा किसी अन्य माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है, तो इसकी जांच तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जानी चाहिए।
उन्होंने चमरौहा सहित सिहावल क्षेत्र के आसपास के इलाकों में कथित गतिविधियों से जुड़ी पूर्व शिकायतों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाहरी लोगों की आवाजाही, धार्मिक प्रचार सामग्री तथा आर्थिक प्रलोभन से संबंधित शिकायतों की भी प्रशासन को जांच करनी चाहिए।
मिश्रा ने हाल में बहरी थाना क्षेत्र में कथित प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों से संबंधित पुलिस कार्रवाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने मांग की कि जांच को किसी एक प्रकरण तक सीमित न रखते हुए सिहावल और अन्य आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सामने आई शिकायतों की भी तथ्यात्मक पड़ताल की जाए।
उन्होंने कहा कि जांच में यदि कानून का उल्लंघन करने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और जांच के दौरान किसी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने की मांग की।

अभिषेक मिश्रा
पूर्व जिला संयोजक, ABVP, सीधी (मध्यप्रदेश)

What's your reaction?

Related Posts

Epaper