सिंगरौली

स्कूल में कानून की पाठशाला, पुलिस ने बच्चों को बताए सुरक्षा के अधिकार

सिंगरौली के स्कूल में पुलिस का छात्र जागरूकता कार्यक्रम
सिंगरौली:शासकीय हाई स्कूल कुर्सा में पुलिस की ओर से छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी देवसर डॉ. गायत्री तिवारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर कानून, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों से जुड़ी जरूरी जानकारियां साझा कीं।
पुलिस के अनुसार विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध से बचाव के लिए अनजान लोगों से व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड और फोटो साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।
कार्यक्रम में आपात स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा हेलमेट, सीटबेल्ट और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
एसडीओपी डॉ. गायत्री तिवारी ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी तरह के उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में संकोच न करें और शिक्षक, अभिभावक अथवा पुलिस से संपर्क करें कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया पुलिस बल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

What's your reaction?

Related Posts

Epaper