फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यसिंगरौलीसीधी

बाणसागर बांध के 8 गेट खुले, बढ़ते जलस्तर से सोन नदी में उफान का खतरा.

IMG 20260831 WA0017

विंध्यभूमि,शहडोल/सीधी:– मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते बाणसागर बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद जल संसाधन विभाग और प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए बांध के आठ गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी है

इससे सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है

सोमवार सुबह तक बाणसागर बांध में पानी की आवक 3373.89 क्यूमेक दर्ज की गई लगातार बढ़ रही आवक के कारण जलाशय पर दबाव बढ़ने लगा था स्थिति को देखते हुए बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके बाद सोन नदी में भी जलप्रवाह बढ़ने की संभावना जताई गई है

सोन नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की नजर

बाणसागर से पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी के निचले इलाकों और किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं

संबंधित विभागों को भी स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए कहा गया है

प्रशासन द्वारा जलाशय और नदी के आसपास की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि जलस्तर में अचानक वृद्धि होने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें

नदी किनारे जाने से बचने की अपील

प्रशासन ने ग्रामीणों और आम लोगों से सोन नदी के किनारे, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा बाणसागर जलाशय के आसपास जाने से बचने की अपील की हैतेज बहाव के दौरान नदी पार करने या पानी के नजदीक जाकर स्थिति देखने का प्रयास जानलेवा हो सकता है

लोगों से यह भी कहा गया है कि वे बच्चों और मवेशियों को नदी एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें

बांध के गेट खुले होने के कारण नदी का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है

फिलहाल लगातार बारिश और बांध में बढ़ती पानी की आवक के बीच प्रशासन की नजर बाणसागर जलाशय और सोन नदी के जलस्तर पर बनी हुई है.

What's your reaction?

Related Posts

Epaper