फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यसीधी

सोन नदी के तेज बहाव में बहती मिली महिला की लाश, अमिलिया-जोगदहा पुल पर मचा हड़कंप

IMG 20260831 WA0015

विंध्यभूमि,सीधी/अमिलिया:– लगातार हो रही बारिश के बीच अमिलिया थाना क्षेत्र में सोन नदी के तेज बहाव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई रविवार को अमिलिया-जोगदहा पुल के समीप ग्रामीणों की नजर नदी में बहते शव पर पड़ी ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही अमिलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की

 

पुलिस के अनुसार अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी गांव में अंतिम संस्कार के बाद शव को नदी में प्रवाहित किया गया होगा तेज बहाव के कारण शव बहकर अमिलिया-जोगदहा पुल के समीप नदी के किनारे पहुंच गया हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शव की पहचान और उसके नदी में पहुंचने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी

 

पुलिस ने शुरू की जांच

 

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश जी के अनुसार प्रथम दृष्टया शव नदी के बहाव के साथ बहकर आने की संभावना नजर आ रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। महिला की पहचान के लिए भी पुलिस स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है

 

तेज धार में बहकर आए भारी लट्ठे

 

इधर लगातार बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ बहाव भी काफी तेज हो गया है। अमिलिया-जोगदहा पुल के पास नदी के तेज प्रवाह में दो बड़े लट्ठे भी बहकर आ गए नदी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पुल और आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है

 

बताया जा रहा है कि बाणसागर नहर का गेट खोले जाने के बाद भी नदी के जलस्तर और बहाव में वृद्धि की संभावना बनी हुई है ऐसे में नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों और पुल से गुजरने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है

 

नदी किनारे नहीं जाने की अपील

 

अमिलिया थाना पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि तेज बारिश और नदी के बढ़े हुए जलप्रवाह के दौरान नदी के किनारे जाने से बचें ग्रामीण अपने मवेशियों को भी नदी के आसपास न जाने दें

पुलिस ने विशेष रूप से चेताया कि नदी में बहकर आने वाली लकड़ियों या लट्ठों को निकालने के प्रयास में पानी के नजदीक जाना जानलेवा साबित हो सकता है

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव के दौरान नदी, पुल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं

 

फिलहाल पुलिस अज्ञात महिला के शव की पहचान और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.

What's your reaction?

Related Posts

Epaper