
सिंगरौली। जनविश्वास अभियान के तहत गन्नई में आयोजित शिविर के दौरान जर्जर स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की समस्या को लेकर दो युवकों द्वारा विरोध जताने का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित करीब 19 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में कुछ लोग अधिकारियों के वाहन के आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवकों और अधिकारियों के बीच बातचीत होती नजर आती है एक युवक के हाथ में डंडा भी दिखाई दे रहा है मौके पर SDM देवसर युवकों से बातचीत करते और उन्हें समझाइश देते नजर आ रहे हैं बताया जा रहा है कि युवकों की मांग उनके मोहल्ले में स्थित जर्जर स्कूल और आंगनबाड़ी भवन का मौके पर निरीक्षण कराने को लेकर थी।
युवकों का कहना था कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर भवनों की वास्तविक स्थिति देखें और समस्या का समाधान कराएं वीडियो में मौके पर लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है हालांकि, वीडियो से यह स्पष्ट नहीं होता कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटना के बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की गई मामला सामने आने के बाद अब मुख्य सवाल जर्जर बताए जा रहे स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की वास्तविक स्थिति का है यदि भवन की स्थिति खराब है तो संबंधित विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कराकर बच्चों की सुरक्षा और भवन की मरम्मत के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किया जाना जरूरी है साथ ही, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विरोध के दौरान सामने आए व्यवहार को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।











































