मध्य प्रदेशसीधी

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा रामपुर नैकिन, गणेश आगमन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 

रामपुर नैकिन में गणेश आगमन शोभायात्रा

सीधी:रामपुर नैकिन: श्री गणेश उत्सव समिति, पुरानी गढ़ी के पीछे द्वारा प्रथम वर्ष गणेश उत्सव के अवसर पर रविवार रात भव्य गणेश आगमन शोभायात्रा निकाली गई। रात करीब 8 बजे तहसील कार्यालय के पास से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुरानी गढ़ी के पीछे पहुंची।
ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी, श्रद्धालु और गणेश भक्त शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का स्वागत एवं पूजा-अर्चना की।
समिति के सदस्यों ने गणेश उत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा.

What's your reaction?

Related Posts

Epaper