बधाई व शुभकामनाओं का दौर जारी यूवाओ में हर्ष।

मझौली
पंकज सिंह सोनू
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मथुरालाल यादव, उमेश यादव, रामपाल यादव के निर्देशानुसार विगत दिनों जिला अध्यक्ष बाबूलाल यादव के अध्यक्षता में जिले में महासभा की बैठक आयोजित कर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें मझौली ब्लॉक में समाज हित के साथ हमेशा राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले छुही निवास सरूपेलाल यादव पिता पंजाब यादव को मझौली ब्लाक का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिनके ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर इनके शुभचिंतकों द्वारा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्षों सहित संभाग व जिले के पदाधिकारी का आभार ज्ञापित किया गया है वही अध्यक्ष सरूपेलाल यादव द्वारा प्रदेश, संभाग तथा जिले के पदाधिकारी का आभार व शुक्रिया व्यापित करते हुए कहा गया है कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं यादव महासभा के रीत-नीत एवं उद्देश्यों से समाज के उद्धार के लिए आप सभी के द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा पूर्व के निर्वहन कर सकू।स्वरुपे लाल के अध्यक्ष बनाए जाने बधाइयों का दौर जारी है वहीं युवा वर्ग में काफी खुशी व उत्साह देखा जा रहा है।













































