सीधी

पुरानी गढ़ी में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, प्रथम दिन टीआई सुधांशु तिवारी ने की भव्य आरती

प्रथम दिन पुरानी गढ़ी में गणेश उत्सव की भव्य आरती

सीधी/रामपुर नैकिन: पुरानी गढ़ी के पीछे आयोजित श्री गणेश उत्सव समिति पुरानी गढ़ी के पीछे, रामपुर नैकिन के गणेश उत्सव का शुभारंभ प्रथम दिन भव्य आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। गणेश पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का ऐसा माहौल रहा कि पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा।

प्रथम दिन रामपुर नैकिन थाना प्रभारी टीआई सुधांशु तिवारी गणेश पंडाल पहुंचे और भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य आरती की। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता ने आयोजन को और विशेष बना दिया।

आरती में समिति केपदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया दीपों की रोशनी, गणपति के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। समिति द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां की गई हैं।

समिति ने नगरवासियों से गणेश उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने एवं भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.

What's your reaction?

Related Posts

Epaper