सीधी

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ का कांग्रेस भवन में हुआ सीधा प्रसारण

कांग्रेस अध्यक्ष सहित पदाधिकारी, छात्र-युवा और कार्यकर्ता रहे मौजूद

सीधी कांग्रेस भवन में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

सीधी। ए पी शर्मा ,इंदौर में शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने विद्यार्थियों एवं युवाओं से सीधे संवाद करते हुए शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा व्यवस्था तथा भविष्य से जुड़ी उनकी चिंताओं और अपेक्षाओं पर चर्चा की।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह एवं उनकी टीम द्वारा इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जवाहर कांग्रेस भवन, सीधी में किया गया। यहां बड़ी संख्या में छात्र-युवा एकत्रित हुए और राहुल गांधी के संवाद को देखा व सुना। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल गांधी ने संवाद के दौरान युवाओं से उनकी शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं को जाना। उन्होंने युवाओं के सवालों और भविष्य को लेकर उनकी चिंताओं पर संवाद करते हुए उनकी बात को लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्व दिए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं एवं युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी और उनकी आवाज लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत करती है। उन्होंने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए छात्रों, युवाओं, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper