सीधी

सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के नेतृत्व में युवाओं का आत्मीय अभिनंदन, कलश का किया पूजन

काशी से वड़नगर जा रही बाइक यात्रा का बहरी में भव्य स्वागत

काशी से वड़नगर जा रही बाइक यात्रा में युवाओं का बहरी में स्वागत

सीधी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत काशी से वड़नगर (गुजरात) तक निकाली जा रही जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा का बहरी में भव्य स्वागत किया गया। सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल युवाओं का हल्दी-अक्षत का टीका लगाकर, पुष्पवर्षा एवं माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान काशी से यात्रा में साथ लाए गए पवित्र कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। विधायक विश्वामित्र पाठक ने यात्रा की सफलता और युवाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक पाठक ने कहा कि काशी से वड़नगर तक की यह यात्रा केवल बाइक यात्रा नहीं, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, सेवा, संस्कार, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण प्रेरणादायी है।

बहरी में बाइक यात्रा के दौरान युवाओं का अभिनंदन करते भाजपा पदाधिकारी

युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री राधा सिंह, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित पुनीत पाण्डेय, अंजू पाठक, भानू पाण्डेय, गोपाल द्विवेदी, ऐश्वर देव सिंह, पुष्पराज सिंह, प्रमोद शर्मा, रविनंदन सिंह, अनिल पाण्डेय, रामबहोर यादव, दिलीप सोनी, रितेश गुप्ता, दिवाकर द्विवेदी, विनीत तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे.

What's your reaction?

Related Posts

Epaper