स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का भव्य उद्घाटन संपन्न

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन में अब शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का भव्य शुभारंभ किया गया। संस्थान का संचालन माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से संबद्ध पाठ्यक्रमों के अंतर्गत किया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराना है।
संस्थान में विद्यार्थियों के लिए
डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन( डीसीए),पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन एप्लीकेशन (पीजीडीसीए )एवं सीपीसीटी जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। डीसीए पाठ्यक्रम के लिए 12वीं पास तथा पीजीडीसीए के लिए स्नातक होना आवश्यक है। दोनों पाठ्यक्रम एक वर्षीय हैं।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त संस्थान में विद्यार्थियों की सुविधा एवं बेहतर अध्ययन के लिए आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां नियमित कक्षाएं, अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन, स्मार्ट क्लासेस, निःशुल्क वाई-फाई कैंपस, 24×7 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने संस्थान की शुरुआत को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल बताया। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान समय में कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर
संस्थान का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को ऐसी तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे वे शिक्षा के साथ-साथ अपने भविष्य के रोजगार एवं करियर के लिए बेहतर तैयारी कर सकें। विद्यार्थियों को कंप्यूटर एप्लीकेशन से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण के साथ आधुनिक तकनीक की जानकारी भी दी जाएगी।
संचालक अरुणेंद्र तिवारी ने बताया की रामपुर नैकिन एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के माध्यम से पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं एवं कंप्यूटर दक्षता से संबंधित तैयारी भी कराई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जन इंस्टीट्यूट के प्रबंधक डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा संस्था के प्रभारी प्रचार घनश्याम पांडे संस्था के संचालक अरुणेंद्र तिवारी एवं अन्य सहयोगी स्टाफ विमल द्विवेदी संजय तिवारी, कृष्णदेव साकेत, अनुराग भारती एवं अन्य सभी वरिष्ठ जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे











































