
सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो वाहन जब्त किए खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा ने जयंत चौकी के पास रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए वाहन क्रमांक MP66A 1557 को जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में खड़ा कराया इसी कार्रवाई में निगाही कॉलोनी से बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई, जिसे सुरक्षार्थ नावानगर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है विभाग के अनुसार दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी कार्रवाई के बाद अब यह भी महत्वपूर्ण होगा कि जब्त वाहनों में परिवहन की जा रही रेत के स्रोत, वैध अनुमति और संबंधित दस्तावेजों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं तथा नियमानुसार क्या कार्रवाई तय होती है












































