
सिंगरौली: बरगवां थाना पुलिस ने चोरी के मामले में करीब दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रंगदेव सिंह गोंड (49), निवासी मझिगवां, थाना बरगवां के खिलाफ अपराध क्रमांक 744/2024, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज था। मामले में फरियादी बलराम सिंह बैस ने 7 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर घर में घुसकर सामान चोरी कर ले गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि रंगदेव सिंह फरार था पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिया सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रआर. मनोज गौतम, आलोक चतुर्वेदी, आरक्षक 636 अरविंद यादव एवं आरक्षक 655 महेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया.












































