
विंध्यभूमि,रीवा:- संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अस्पताल की ऊपरी मंजिल से अचानक छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई
गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान अर्जुन के रूप में बताई जा रही है वह अस्पताल की करीब चौथी मंजिल की ऊंचाई पर पहुंच गया था वहां मौजूद लोगों और अस्पताल कर्मचारियों ने उसे रोकने तथा समझाने का प्रयास किया
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक युवक काफी देर तक ऊपरी मंजिल पर मौजूद रहा, लेकिन अचानक उसने नीचे छलांग लगा दी.
नीचे गिरते ही मची अफरा-तफरी
युवक के छलांग लगाने के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया कर्मचारियों और लोगों ने तत्काल उसे संभाला और गंभीर हालत में उपचार के लिए पहुंचाया चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है
छलांग लगाने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है
कुछ रिपोर्टों में उसकी मां के संजय गांधी अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत होने की जानकारी दी गई है
हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक चौथी मंजिल तक कैसे पहुंचा और घटना से पहले वहां क्या हुआ था
युवक के परिजनों और घटना के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद अस्पताल की ऊपरी मंजिलों और छत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं आखिर युवक संवेदनशील स्थान तक कैसे पहुंचा और उसे समय रहते रोकने की व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी—इन बिंदुओं की जांच भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है
फिलहाल युवक का उपचार जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.
घटना की विस्तृत जानकारी पुलिस जांच और युवक की स्थिति स्पष्ट होने के बाद सामने आने की उम्मीद है.












































