सीधी/सरई: शनिवार शाम करीब 5 बजे सीधी से सरई की ओर आ रही कैलाश बस और सरई की ओर से बंजारी तरफ जा रहे दो बाइक सवारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राम परासी के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अपनी निजी बोलेरो वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक करवाही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस द्वारा घटना के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।












































