सीधी

शालेय राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ज्योत्सना स्कूल के 09 खिलाड़ियों का चयन।

 

ज्योत्सना पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सीधी के चयनित बॉक्सिंग खिलाड़ी

सीधी। ए पी शर्मा ,आगामी 26 से 30 सितंबर 2026 तक भोपाल संभाग में आयोजित होने वाली शालेय राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 में ज्योत्सना पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सीधी के 09 छात्र एवं छात्राएं रीवा संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के पीटीआई आदर्श द्विवेदी ने बताया कि 5 एवं 6 25 सितंबर 2026 को स्पोर्ट्स कंम्प्लेक्स में संभागस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें स्कूल के 15 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए 09 छात्र-छात्राएं- अनुज साहू,संगम रजक,आयुष पटेल,रूद्र तिवारी,अर्जुन खत्री,पियूष सिंह,ऋषभ सिंह,पलक द्विवेदी,आशी तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्वेता सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव और खुशी का विषय है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देना है, ताकि विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए शुरुआत से ही योग्य प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जाती रही है। इसके परिणामस्वरूप पूर्व में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक सहभागिता कर चुके हैं तथा पदक भी प्राप्त कर चुके हैं।

राज्यस्तर पर चयन होने पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अजय मिश्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.श्वेता सिंह, प्राचार्य प्रमोद तिवारी, सुपरिंटेंडेंट ऑफ स्कूल अंजू द्विवेदी, वरिष्ठ शिक्षिका सुप्रभा मिश्रा सहित समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों एवं पीटीआई को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

Epaper