सीधी

चार उपभोक्ताओं पर 2.28 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया वसूली के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी

बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई, विभाग ने कसी कमर

सीधी में बिजली बिल बकायादारों से वसूली की तैयारी
सीधी: ए पी शर्मा :-बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अब बिजली विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार चार उपभोक्ताओं पर कुल 2 लाख 28 हजार 328 रुपये का बिजली बिल बकाया है। बकाया राशि की वसूली के लिए विभाग द्वारा कठोर कदम उठाए जाने की तैयारी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूची में उपभोक्ता काशी प्रसाद गुप्ता जोरौंधा पर 82 हजार 38 रुपये, वर्षा सिंह गांधी चौक पर 89 हजार 415 रुपये, जवाहर लाल गुप्ता गोपाल दास रोड पर 32 हजार 235 रुपये तथा चौथे उपभोक्ता राम मिलन साहू ऊंची हवेली अमहा पर 14 हजार 640 रुपये का बिजली बिल बकाया दर्ज है। विभाग अब इन उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा कराने के लिए कार्रवाई की तैयारी में जुटा है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग बकायादारों से वसूली के लिए क्या कदम उठाता है और लंबे समय से लंबित बिजली बिलों की वसूली कब तक सुनिश्चित हो पाती है।
इस मामले में वर्षा सिंह गांधी चौक के नाम पर दर्ज बिजली कनेक्शन को लेकर अलग स्थिति सामने आई है। बताया गया है कि उनके नाम पर जो बिजली बिल बकाया है, वह उनकी दुकान में किराये पर कारोबार कर रहे दुकानदार से संबंधित है। वर्षा सिंह ने दुकान किराये पर दे रखी है, लेकिन बिजली कनेक्शन उनके नाम पर होने के कारण बकाया बिल उनके खाते में दर्ज है। ऐसे में बिल भुगतान की जिम्मेदारी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper