
विंध्यभूमि,सीधी:- जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी गांव में जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के पालन में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई.
न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए मौके पर भारी प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
कार्रवाई के दौरान एक एसडीएम, 7 तहसीलदार, करीब 35 पटवारी सहित बड़ी संख्या में राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे.
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में तीन थानों का पुलिस बल भी तैनात किया गया.
अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के अनुरूप पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया.
मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को मुस्तैद रखा गया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई.
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बड़ी मौजूदगी के चलते बंजारी गांव में पूरे समय गतिविधियां बनी रहीं.
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया.














































