फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेशमेरा शहरराज्यसीधी

अजय सिंह ने भीषण बस हादसे पर दुख व्यक्त किया ,पीड़ितों को हर संभव सहायता मिले,अजय सिंह

IMG 20260902 WA0034

विंध्यभूमि,भोपाल/रीवा 2 सितम्बर, 26,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने रीवा जिले के गुढ़ नेशनल हाईवे-39 पर बदवार स्टैंड के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि रीवा से सीधी जा रही यात्री बस को एक तेज रफ्तार बल्कर द्वारा पीछे से टक्कर मारे जाने और बस के गड्ढे में गिरने की खबर अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।

सिंह ने इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सभी यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

अजय सिंह ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि वे बिना किसी विलंब के मौके पर राहत एवं बचाव कार्य को और तेज करें। सभी घायलों को तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सा और निशुल्क उपचार की मुकम्मल व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के आश्रित परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाए। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को भी सम्मानजनक आर्थिक सहायता दी जाए ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें संबल मिल सके।

-0-

What's your reaction?

Related Posts

Epaper