
इंदौर, 12 सितंबर 2026। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला, उत्तराखंड की छात्रा सौम्या ने इंदौर में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन 11 एवं 12 सितंबर को पुष्प वाटिका, कैट रोड, इंदौर में किया गया।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सौम्या ने बेहतरीन खेल कौशल, आत्मविश्वास और दमदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ उनके परिजन और क्षेत्र के खेलप्रेमियों में भी खुशी का माहौल है।
सौम्या की सफलता पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।











































