मध्य प्रदेश

गुढ़-बिछिया नदी के चदेहरी पुल के पास नवजात मिलने की वायरल खबर निकली गलत, जांच में भैंस का बच्चा मिला

गुढ़-बिछिया नदी के पास वायरल नवजात मिलने की खबर की पुलिस जांच

गुढ़-बिछिया नदी के चदेहरी पुल के पास नवजात शिशु मिलने की बात को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वीडियो में स्थानीय लोगों द्वारा नदी किनारे दिखाई दे रहे एक छोटे जीव को नवजात शिशु बताया जा रहा था।
मामले की जानकारी मिलने के बाद गुढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। पुलिस की मौके पर की गई जांच में सामने आया कि वीडियो में जिसे नवजात शिशु बताया जा रहा था, वह नवजात नहीं बल्कि भैंस का छोटा बच्चा था।
पुलिस की जांच के बाद नवजात शिशु मिलने की वायरल खबर की वास्तविकता स्पष्ट हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा प्रथम दृष्टया लगाए गए अनुमान के आधार पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
गुढ़ पुलिस की जांच में नवजात शिशु मिलने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर फैली अफवाह पर पुलिस की जांच के बाद स्थिति साफ हो गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper