sidhi shihawal news,राजगढ़ की पटेलान बस्ती में बदहाल रास्ते से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में हो रही परेशानी
Sidhi shihawal news,सीधी जिले की सिहावल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत राजगढ़ की पटेलान बस्ती में आम रास्ते की बदहाली से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली की जल निकासी बाधित होने के कारण करीब 200 मीटर लंबा रास्ता पानी और कीचड़ से भर गया है। कई स्थानों पर घुटनों तक पानी जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इसका सबसे अधिक प्रभाव स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और प्रतिदिन आने-जाने वाले ग्रामीणों पर पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, लगभग दस वर्ष पूर्व निर्मित सीमेंट कंक्रीट (पीसीसी) सड़क के किनारे सरकारी नाली बनाई गई थी, जिससे बस्ती और वर्षा के पानी की निकासी होती थी। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा नाली के निकास मार्ग को अवरुद्ध कर दिए जाने से पानी की निकासी बंद हो गई है। इसके चलते वर्षा का पानी सड़क पर जमा हो रहा है और रास्ते पर कीचड़ तथा गोबर फैलने से स्थिति और भी खराब हो गई है।
घुटनों तक पानी, बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल
पटेलान बस्ती का यह रास्ता ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। जलभराव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को फिसलन भरे रास्ते से गुजरते समय गिरने का खतरा बना रहता है।
Sidhi shihawal news,ग्रामीणों का कहना है कि वर्षा के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। रास्ते पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से लोगों को मजबूरी में कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नाली की निकासी बहाल कराने और रास्ते की स्थिति सुधारने की मांग की है।
पंचायत ने भी रखी अपनी बात
Sidhi shihawal news,ग्राम पंचायत राजगढ़ के सरपंच एवं सचिव के अनुसार, यदि नाली का अवरुद्ध निकास मार्ग आपसी सहमति और शांतिपूर्ण तरीके से खुल जाता है, तो पंचायत निधि से सड़क पर जमा पानी और कीचड़ की सफाई कराकर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया जा सकता है।
पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि इस मामले में विवाद की स्थिति बनती है, तो वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई करना उचित होगा।
ग्रामीणों ने की शीघ्र कार्रवाई की मांग
Sidhi shihawal news,पटेलान बस्ती के ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली की निकासी बहाल कर सड़क पर जमा पानी और कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को राहत मिल सके।
Sidhi shihawal news,अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं और पटेलान बस्ती के लोगों को बदहाल रास्ते से कब तक निजात मिल पाती है।











































