मध्य प्रदेश

प्राथमिक वनोंपज सहकारी समिति मर्यादित मझौली की वार्षिक आमसभा संपन्न।

मझौली प्राथमिक वनोंपज सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा

विंध्यभूमि
मझौली
पंकज सिंह सोनू

वर्ष में संपन्न होने वाली प्राथमिक वनोंपज सहकारी समिति मर्यादित मझौली की साधारण वार्षिक आमसभा विगत 18 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे के मुख्य अतिथि में संस्था कार्यालय में संपन्न हुआ।जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण लाल छोटू पयासी जिला पंचायत सदस्य खड़ौरा व वन समिति सभापति जिला पंचायत सीधी , राकेश सिंह उपाध्यक्ष जिला वनोपज संघ सीधी, अजय प्रजापति सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी व रोकड़ पाल समिति मझौली मन्चाशीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक वनोपज समिति मझौली अध्यक्ष लोलर प्रसाद पयासी तथा कार्यक्रम का संचालन प्रभारी समिति प्रबंधक पुत्रराज सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वादिनी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान के साथ किया गया। तत्पश्चात समिति प्रबंधक पुत्रराज सिंह द्वारा वार्षिक बजट के आय- व्यय का लेखा -जोखा विधिवत रुप से वाचन कर सभी को सुनाया गया। जिसमें संचालक मंडल द्वारा सहमति व्यक्त की गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में उपस्थित अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन, वन संपदा तथा उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए लोगों से पेड़ पौधे लगाने तथा वन संरक्षण, सुरक्षा की अपील की गई। तेंदूपत्ता व वनोपज संग्रहण से संग्राहकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी समिति प्रबंधक द्वारा देते हुए तेंदूपत्ता एवं वनोंपज संग्रहण के गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आग्रह किया गया। वन समिति सभापति जिला पंचायत सीधी कृष्णलाल छोटू पयासी द्वारा वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से किए जाने वाले गांव में विकास निर्माण कार्य एवं अन्य आवश्यक जैसे पेय जल व सार्वजनिक उपयोग के आवश्यक संसाधन कार्य कराए जाने के बारे में विधिवत रूप से लोगों को बताया व समझाया गया। कार्यक्रम का समापन समिति अध्यक्ष लोलर प्रसाद पयासी के उद्बोधन के पश्चात उनकी सहमत पर अतिथियों का आभार ज्ञापित करते हुए समिति प्रबंधक पुत्रराज सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे, जिला पंचायत सदस्य खडौरा व वन समिति सभापति जिला पंचायत सीधी कृष्णलाल छोटू पयासी, जिला वनोपज संघ सीधी उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सहायक वन परिक्षेत्र मझौली व समिति रोकड पाल अजय प्रजापति, समिति अध्यक्ष लोलर प्रसाद पयासी नवनियुक्त समिति प्रबंधक संजीव द्विवेदी, समाजसेवी धर्मराज सिंह, सहित समिति के फंड मुंशी , संचालक मंडल के सदस्य गण,तेंदूपत्ता तथा वनोंपज संग्राहक, स्थानीय जनप्रतिनिधि व महिला पुरुष भारी संख्या में शामिल रहे।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper