सीधी

हिंदू रक्षा मंच ने घोषित की नारी, युवा और छात्र शक्ति की नई कार्यकारिणी

सीधी में हिंदू रक्षा मंच की युवा शक्ति की नई कार्यकारिणी की घोषणा

सीधी। ए पी शर्मा,स्थानीय गायत्री मंदिर में हिंदू रक्षा मंच जिला सीधी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नारी शक्ति, युवा शक्ति एवं छात्र शक्ति के संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नारी शक्ति की जिला एवं नगर तथा युवा शक्ति की जिला कार्यकारिणी के दायित्वों की घोषणा की गई।
बैठक में हिंदू रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सुमित जायसवाल ने संगठन की अखिल भारतीय, प्रदेश, संभाग, जिला, नगर एवं ब्लॉक स्तर की संरचना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मातृशक्ति के लिए नारी शक्ति, युवाओं के लिए युवा शक्ति तथा विद्यार्थियों के लिए छात्र शक्ति के रूप में संगठन की इकाइयां कार्य करेंगी।
उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती, महिला दिवस पर नारी वंदन एवं संवाद, आदि गुरु शंकराचार्य जयंती, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा संसद एवं संवाद तथा शारदीय नवरात्रि में शक्ति पूजन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संगठन ने नारी सुरक्षा एवं सम्मान, भू-अतिक्रमण की रोकथाम, गौवंश तस्करी एवं गौहत्या की रोकथाम, अवैध धर्मांतरण एवं मतांतरण की रोकथाम तथा उपेक्षित मठ-मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं देखरेख को प्रमुख कार्यों में शामिल किया है। बैठक में नारी शक्ति जिला टोली में सावित्री पटेल को संरक्षक, मधुलता सोनी को जिलाध्यक्ष तथा रंजीता गुप्ता को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रज्ञा गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, संध्या नामदेव को जिला सहसचिव बनाया गया। वहीं पूनम सिंह चौहान को नगर अध्यक्ष, गायत्री सोनी को नगर महासचिव, नेहा खत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं को नगर उपाध्यक्ष एवं गुड़िया केवट सहित अन्य को नगर सहसचिव का दायित्व सौंपा गया। पुष्पांजलि विश्वकर्मा को नगर एवं जिला सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया। युवा शक्ति में दुर्गेश सोनी को जिलाध्यक्ष, अनूप वर्मा को जिला महासचिव, शिवम सोधिया को जिला उपाध्यक्ष तथा पियूष खत्री को संजय गांधी महाविद्यालय का संयोजक बनाया गया। शालू विश्वकर्मा को कमला महाविद्यालय का संयोजक तथा अन्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का डॉक्टर वर्षा गौतम ने तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा एवं वाणी के माध्यम से स्वागत किया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Related Posts

Epaper