सीधी

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत@2047 की कल्पना को दिया आकार

पंकज सिंह , सोनू । मझौली

कैनवास पर उभरा सेवा_ संकल्प_अभियान, रंगों में दिखा विकसित भारत का सपना

विकसित भारत की कल्पना पर चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की कलाकृतियां

शैलेन्द्र कुमार दाहिया
सीधी मझौली। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने कैनवास पर रंगों के जरिए सेवा, जनकल्याण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत@2047 की कल्पना को जीवंत आकार दिया।

किसी चित्र में स्वच्छ एवं सुंदर भारत की तस्वीर नजर आई तो किसी में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश उभरा। विद्यार्थियों की कलाकृतियों ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि सेवा भावना, जिम्मेदारी और नागरिक सहभागिता से भी मजबूत होता है।

प्राचार्य डॉ. गीता भारती के मार्गदर्शन में अभियान का नेतृत्व करते हुए महाविद्यालय में विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा भावना को व्यवहार में उतारने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में संदीप कुमार साकेत प्रथम, लक्ष्मी दहिया द्वितीय एवं सूर्यवती जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सुषमा शुक्ला ने किया। अंत में डॉ. रेनू सिंह ने आभार व्यक्त किया।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper