
सीधी। एपी शर्मा ,सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर एवं सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकसित भारत 2047 की थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक मुख्य अतिथि रहे।
विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ सहित आत्मनिर्भरता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण एवं तकनीकी प्रगति जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि शिक्षा और युवाओं की ऊर्जा एवं सामर्थ्य से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, कौशल, नवाचार और जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बीईओ सुखदेव सिंह, तहसीलदार प्रदीप सिंह, बीआरसीसी धनराज सिंह, प्राचार्य कमलेन्द्र द्विवेदी, सीपी प्रजापति सहित शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











































