सीधी

धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी, मड़वास से पहुंचे, आंदोलन को दिया समर्थन.

सीधी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

सीधी: रामपुर नैकिन :धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी मड़वास से पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए और अपना समर्थन दिया। यह सिर्फ समर्थन नहीं, बल्कि यह संदेश है कि सड़क की समस्या को लेकर अब हर समाज के लोग एकजुट हो रहे हैं।

यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति, परिवार या समाज का आंदोलन नहीं है। यह सड़क खड्डी, मझौली, सीधी, रामपुर सहित आसपास के हजारों लोगों की जरूरत है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हर व्यक्ति को इस खराब सड़क की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हमारी मांग आज भी बिल्कुल स्पष्ट है—पूरी सड़क का निर्माण हो और हमारी मांगों पर लिखित एवं ठोस निर्णय लिया जाए।

हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। हमारी लड़ाई अपने क्षेत्र के हक, जनता की सुविधा और सड़क के अधिकार के लिए है।

जब तक हमारी मांगों को गंभीरता से सुनकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

आज हर समाज का मिल रहा साथ यह साबित कर रहा है कि जनता की आवाज को अब दबाया नहीं जा सकता।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper