सीधी

गणपति उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में सराबोर हुआ नगर

चुरहट में गणपति उत्सव के दौरान आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सीधी। चुरहट नगर में गणपति उत्सव को लेकर इन दिनों भक्ति और उल्लास का माहौल है। स्वर्णकार समाज द्वारा स्थापित सोनांचल के राजा गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन शाम को होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं।
रविवार को आयोजित आरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महिला, पुरुष और बच्चों की बड़ी संख्या में मौजूदगी से गणेश पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। आरती और पूजा-अर्चना के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान गणेश की आरती उतारकर सुख-समृद्धि एवं नगर की खुशहाली की कामना की।
रविवार की विशेष आरती समाजसेवी एवं व्यापारी विजय गुप्ता द्वारा की गई। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। गणपति उत्सव को लेकर नगर में लगातार उत्साह बना हुआ है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश पंडाल पहुंच रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper