सीधी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

सिहावल पुलिस की कार्रवाई, घोपारी गांव की घटना के बाद से चल रही थी आरोपी की तलाश

सीधी में दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीधी। चौकी सिहावल पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया।
पुलिस के अनुसार, चौकी सिहावल क्षेत्र के ग्राम घोपारी में हुई घटना के संबंध में फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना अमिलिया में 31 अगस्त 2026 को धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में चौकी सिहावल पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस टीम के प्रयासों के बाद आरोपी को 29 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल, आरक्षक राहुल सिंह सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper