मध्य प्रदेश

जान -माल की सुरक्षा के लिए बच्चों को लिए दर-दर भटक रहे वृद्ध पति,पत्नी।

पुलिस थाना मझौली में आवेदन दे व प्राथमिकी दर्ज करा मदद की लगाई गुहार।

मझौली में वृद्ध दंपती ने सुरक्षा के लिए पुलिस से लगाई गुहार

विंध्य भूमि मझौली
पंकज सिंह सोनू

मामला मझौली थाना अंतर्गत चमराडोल का है जहां भाई- भतीजो से प्रताड़ित वृद्ध पति- पत्नी नवालिग बच्चों को लिए जान- माल की सुरक्षा के लिए विगत कई बरसों से दर-दर भटक रहे हैं कहीं सुनवाई न होने पर अब पुलिस थाना मझौली पर भरोसा जताते हुए आवेदन दे एवं प्राथमिकी दर्ज करा जान -माल के सुरक्षा किए जाने गुहार लगाई है।

फरियादी भगवानदीन पिता रामधनी मुर्तियां निवासी चमराडोल द्वारा रिकार्ड दिखा जानकारी देते हुए बताया गया कि मेरी निजी एवं कब्जा की शासकीय भूमि जिसमें मेरे द्वारा बास लगाया गया है तथा कुआं खोदा गया है हड़पने के लिए मेरे भतीजो एवं भाइयों द्वारा परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके पूर्व भी मेरे एवं मेरे पत्नी के साथ कई बार मारपीट की जा चुकी है मैं तो जान बचाने के लिए बाहर -बाहर भटकता फिर रहा हूं मेरी पत्नी जब भी खेत में जाती है आरोपी व उनके परिजनों द्वारा गाली -गलौज व मारपीट की जाती है उसके पूर्व थाने में रिपोर्ट किया था तब दूसरे थाना प्रभारी थे बुलाकर डॉट लगाई गई थी कुछ दिन तक शांत रहे अब पुनः कुछ माह से प्रताड़ित करना चालू कर दिए हैं। पत्नी के खेत में जाने पर उसके साथ गाली- गलौज और मारपीट की जा रही है मेरे दो छोटे बच्चे हैं उनकी एवं स्वयं के जान- बचाने व चल -अचल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर मेरे द्वारा कलेक्टर को आवेदन दिया गया है। अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है अब जब लगातार परेशान हुआ प्रताड़ित किया जा रहा है तो मझौली थाने में लिखित रूप से एवं प्राथमिकी दर्ज कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। पुलिस थाना मझौली द्वारा आश्वासन दिया गया है कि अब आपको किसी तरह से प्रताड़ित नहीं करेंगे। जो न्यायालय में प्रकरण चल रहा है न्यायालय के आदेश के परिपालन में शांति एवं यथा स्थिति बनाए रखें। फिर भी भतीजे सत्यभान पिता मोतीलाल वगैरा मोतीलाल के पुत्री का लड़का अंकुश मुर्तियां निवासी चिनगवाह मेरे सगे भाई रामहित्त के उकसावे एवं बहकावे में आकर परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper