प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने विद्यार्थियों के साथ किया भोजन, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

सीधी:- सिहावल क्षेत्र में जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने 4.04 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति से निर्मित जूनियर आदिवासी बालक छात्रावास का लोकार्पण किया
लोकार्पण कार्यक्रम में सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, कलेक्टर विकास मिश्रा सहित समाजसेवी देव कुमार सिंह चौहान मौजूद रहे
लोकार्पण के बाद प्रभारी मंत्री ने छात्रावास परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आवास, भोजन, अध्ययन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की

कार्यक्रम का सबसे आत्मीय क्षण उस समय देखने को मिला, जब प्रभारी मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया उन्होंने बच्चों से सहज संवाद करते हुए उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है उन्होंने अधिकारियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए
नवनिर्मित छात्रावास से क्षेत्र के आदिवासी विद्यार्थियों को सुरक्षित आवासीय वातावरण के साथ शिक्षा जारी रखने में सुविधा मिलने की उम्मीद है.










































