सिंगरौली

बच्चों की जान से खिलवाड़: बस के बजाय पिकअप में ठूंसे गए मासूम, चितरंगी BEO बोले— “और कैसे लाएं?”

सिंगरौली के चितरंगी में पिकअप वाहन से ले जाए गए छात्र

​सिंगरौली (चितरंगी): शिक्षा विभाग की नाकेपोषी और बेपरवाही का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। चितरंगी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगैया से खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने आए मासूम छात्रों को नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मालवाहक पिकअप वाहन में भेड़-बकरियों की तरह ठूंसकर चितरंगी उत्कृष्ट खेल मैदान पहुंचाया गया।
​इस जानलेवा लापरवाही पर जब खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) मिश्रीलाल सिंह से सवाल पूछा गया, तो उनका संवेदनहीन जवाब और भी चौंकाने वाला था। उन्होंने बेरुखी से कहा— “अगर पिकअप में न लाएं, तो फिर कैसे लाएं?”

बड़े सवाल: ​अगर रास्ते में कोई अनहोनी या बड़ा हादसा हो जाता, तो मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन होता?
​क्या शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन के लिए बच्चों की सुरक्षा का कोई मोल नहीं है?
​क्या जिला प्रशासन नियमों का उल्लंघन करने वाले इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर एक्शन लेगा?
​मामले की शिकायत और तस्वीरें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को भी भेजी गईं, लेकिन साहब ने फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस बेपरवाह अधिकारी और स्कूल प्रबंधन पर क्या कार्रवाई करता है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

What's your reaction?

Related Posts

Epaper