
विंध्यभूमि,जबलपुर:- चरगवां थाना क्षेत्र के भड़पुरा घाट पर नर्मदा नदी में हुए हादसे के बाद लापता 10 वर्षीय बालक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बेटे को डूबता देख उसे बचाने नदी में उतरे पिता गणेश पाटिल की मौत हो गई.
उनका शव शुक्रवार को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बरामद किया गया, जबकि बेटे लकी पाटिल का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से गणेश पाटिल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ आश्रम दर्शन के लिए जबलपुर पहुंचे थे बुधवार शाम भड़पुरा घाट पर परिवार के कुछ बच्चे नर्मदा नदी में नहा रहे थे इसी दौरान 10 वर्षीय लकी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया बेटे को डूबता देख गणेश उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों बह गए
हादसे की सूचना मिलते ही चरगवां पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की नदी में तेज बहाव और बरगी बांध के गेट खुले होने के कारण बचाव अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी अभियान में लगाया गया
लगातार सर्चिंग के दौरान शुक्रवार को गणेश पाटिल का शव नदी में मिला
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिवार शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गया।
बेटे की तलाश में दूसरे जिलों को भी किया अलर्ट
लकी पाटिल की तलाश के लिए शनिवार को भी एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त अभियान चलाया नदी के किनारे, गहरे पानी वाले स्थानों और संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में तलाशी ली जा रही है। तेज धारा को देखते हुए नरसिंहपुर जिले की पुलिस को भी सूचना देकर निगरानी बढ़ाई गई है
हादसे का वीडियो भी आया सामने
घटना के तीन दिन बाद सामने आए वीडियो में पिता-पुत्र नर्मदा की तेज धारा में बहते दिखाई दे रहे हैं
बताया जा रहा है कि घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए रस्सी फेंकने की कोशिश की, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि प्रयास सफल नहीं हो सका पुलिस और रेस्क्यू टीम का कहना है कि लापता बालक की तलाश में नदी के संभावित बहाव वाले हर क्षेत्र को खंगाला जा रहा है.











































